टनकुप्पा स्टेशन पर मालगाड़ी के डब्बे बेपटरी, परिचालन बाधित

KODARMA: मालगाड़ी के डब्बे बेपटरी – कोडरमा गया रेलखंड के टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर तड़के सुबह मालगाड़ी के 3 डब्बे बेपटरी हो गए, जिससे टनकुप्पा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. घटना की सूचना पर गया और गोमो से दुर्घटना राहत यान अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया गया.

बेपटरी हुए मालगाड़ी के डब्बों को मरम्मति कर वापस पटरी पर लाने का कार्य किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद रेल मंडल के कई अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. अप लाइन पर मालगाड़ी के बेपटरी होने की वजह से इस रुट की कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और कई ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए है.

tancuppa 22Scope News


मालगाड़ी के डब्बे बेपटरी – रद्द और मार्ग परिवर्तित ट्रेनें इस प्रकार हैं


13305/13306 धनबाद गया इंटरसिटी एक्सप्रेस और

आसनसोल वाराणसी पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है,

जबकि 13009 हावड़ा- योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस,

12311 हावड़ा- कालका मेल, 12938 हावड़ा-गाँधीधाम एक्सप्रेस,

12825 राँची-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस,

12321 हावड़ा-छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस,

12987 सियालदह-अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस

के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं.

डायवर्ट की गई ट्रेनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,

झाझा, पटना और नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन

होते हुए चलायी जाएंगी. कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए

जाने से और दूसरे मार्ग से चलाए जाने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा.
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत टनकुप्पा स्टेशन पर मालगाड़ी के अवपथन के कारण निम्नांकित ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.
ट्रेन संख्या 18626 हटिया – पूर्णया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 27/12/2022 को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा-गोमो, कोडरमा-गया-पटना स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा – कतरासगढ़ – धनबाद – प्रधान खाटा-कुल्टी, झाझा-किउल – दिनकर ग्राम सिमरिया होकर चलेगी.

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...