बड़ा हादसा टला, बेपटरी हुई मालगाड़ी

औरंगाबाद : औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते उस वक्त टल गया जब मालगाड़ी की एक बोगी बेपटरी हो गई। रेल सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, ट्रैक चेंज करने के दौरान मालगाड़ी बेपटरी हो गई। अच्छी बात यह रही कि गति थोड़ी धीमी थी नतीजतन बोगी के बेपटरी होते ही गाड़ी रूक गई। अन्यथा कई बोगियां बेपटरी हो जाती और किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।

हालांकि, हादसे के तुरंत बाद रेलवे की टेक्निकल टीम सक्रिय हो गई और बाकी बोगी को काटकर हटा दिया गया ताकि यातायात बहाल हो सके। बता दें कि इस बीच गया-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर करीब एक घंटे तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन लगभग एक घंटे बाधित जरूर रहा।

यह भी पढ़े : होली स्पेशल ट्रेन के AC कोच में लगी आग, कुद कर यात्रियों ने बचाई जान 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...