Gopalganj Police ने लूटपाट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अश्लील वीडियो फिर…

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने और लुटपाट के बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से 17 हजार रुपये नकद, लूटी गई सोने की दो अंगूठी और घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है। यह कार्रवाई कुचायकोट पुलिस ने यूपी के तरेया थानाक्षेत्र के हफुआ गाँव में की।

गिरफ्तार बदमाश का नाम अंकुश कुमार मिश्रा है। वह यूपी के कुशीनगर जिले के हफुआ गाँव निवासी बलिंद्र मिश्रा का पुत्र है। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि बीते 25 नवम्बर को मांझा थाना के छावहीँ निवासी अमित कुमार से पांच अज्ञात अपरधियों ने कुचायकोट थाना के नारहवा कुट्टी के पास हथियार का भय दिखाकर 32 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठी की लूट ली और अपरधियों ने पीड़ित का अश्लील वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वायरल करने का धमकी भी दिया।

घटना के बाद कुचायकोट पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर यूपी के कुशीनगर जिले के हफुआ निवासी अंकुश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से 17 हजार रुपये नकद, लूटी गई सोने की दो अंगूठी और घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Orchestra का बढ़ रहा प्रचलन, पुलिस ने 30 नाबालिग को कराया मुक्त, 7 गिरफ्तार

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj Police Gopalganj Police Gopalganj Police

Gopalganj Police

Babulal Marandi Journalist Entry: रिम्स से सदर अस्पताल तक पत्रकारों की...

Babulal Marandi Journalist Entry: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रिम्स, सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...