नौकरी लगी, दिल पलटा, 6 साल की मोहब्बत से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका पहुंची थाने

कटिहार : सरकारी नौकरी मिलते ही प्रेमी का नियत बदल गया। कल तक प्रेमिका के साथ जीने मरने की कसम खाने वाले प्रेमी मुकुल अब प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज वार्ड नंबर-41 के इस मामले के बारे में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगा रही हैं।

प्रेमिका की माने तो वह पड़ोस के ही रहने वाले मुकुल से 6 वर्षों से प्रेम संबंध में है

प्रेमिका की माने तो वह पड़ोस के ही रहने वाले मुकुल से छह वर्षों से प्रेम संबंध में है। इस दौरान उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना है। लेकिन अचानक मुकुल को रेलवे में सरकारी जॉब लगते ही अब प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। इससे पहले भी मुकुल दूसरे जगह सगाई का प्रयास कर रहा था। जिस दौरान भी प्रेमिका ने बाधा पहुंचाया था। लेकिन अब एक बार फिर मुकुल शादी का प्रयास में है। ऐसे में पीड़ित प्रेमिका थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगा रही है। पूरे मामले पर सदर डीएसपी अभिजीत सिंह ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : खबर का असर, एक्सपायरी दवाई प्रकरण मामले में DM ने अस्पताल प्रशासन से मांगा जवाब…

रतन कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...