Ranchi हिंसा पर बोले माले विधायक विनोद सिंह- घटना के लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार

343
Advertisment

रांची : Ranchi हिंसा पर बोले माले विधायक विनोद सिंह- राजधानी रांची में

Advertisment

पिछले शुक्रवार को हुए हिंसा के बाद तनाव की स्थिति अभी भी बरकरार है.

इस बीच माले विधायक विनोद सिंह ने News 22 Scope से बातचीत करते हुए कहा कि

इस घटना के लिए पूरी तरह से सरकार और प्रशासन जिम्मेदार है.

किसी भी व्यक्ति के बयान पर इस तरह से कानून को हाथ में लेना

और हिंसा करना कहीं से भी जायज नहीं है.

इसके लिए हमारे पास संविधान है, कानून है, कोर्ट है. ऐसे लोगों को कोर्ट से सजा मिलनी चाहिए.

पत्थर चलाने वालों की हो जांच

माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि पुलिस को अपने नागरिकों के साथ भी उग्र व्यवहार नहीं करनी चाहिए. हिंसा को रोकने के लिए कई और तरीके अपनाए जा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिसने पत्थर चलाये उसकी भी जांच होनी चाहिए. गोली किस परिस्थिति में चलाई गई, इसकी भी जांच होनी चाहिए. सबसे बड़ी बात यह है कि जब राजधानी के पदाधिकारी बात नहीं मानते तो दूसरे जिलों की बात छोड़ ही दीजिये.

मंदिरों पर हमला जायज नहीं

पोस्टर हटाये जाने पर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि न्यायसंगत काम होनी चाहिए. किसी के भी पोस्टर ऐसे नहीं लगानी चाहिए. पहले इसकी जांच करनी चाहिए. जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब विरोध होना तय था तो प्रशासन ने इसकी तैयारी क्यों नहीं की. मंदिरों पर हमला जायज नहीं है. हम लोगों से अपील करते हैं कि आपसी भाईचारे को बनाये रखें.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Advertisement