Nawada News :भाजपा कार्यालय को उपद्रवियों ने फूंका

नवादा :

बिहार के नवादा जिला भाजपा कार्यालय को उपद्रिवयों ने आग के हवाले कर दिया.

टायर आदि जलाकर कार्यालय के अंदर फेंकने से आग लगी.

घटना में फर्नीचर समेत अन्य सामान जल गए. कार्यालय को काफी नुकसान हुआ है, घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है.

जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना की प्रतिक्रिया : बता दें कि सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में छात्रों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है.

प्रजातंत्र चौक को सुबह में जाम किया गया. फिर नवादा रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया गया. मालगोदाम रेलवे क्रासिंग के समीप जाम लगाया गया.

काफी जद्दोजहद के बाद स्थिति सामान्य हो सकी थी. इस बीच उपद्रवियों ने अतौआ रोड में स्थित भाजपा के कार्यालय को फूंक दिया. करीब 12 बजे आग लगाई गई.

एक बजे तक आग बुझाने का प्रयास भी शुरूनहीं हो सका था.

घटना के वक्त कार्यालय में कोई नहीं थे. मीडियाकर्मियों के पहुंचने के बाद उपद्रवी वहां से भागे. करीब 300 की संख्या में रहे उपद्रवियों ने घटना को अंजाम दिया.

जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने बताया कि उपस्कर, कागजात आदि जलाए गए हैं. तोड़फोड़ के बाद आग लगाई गई. लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आंदोलन का यह तरीका जायज नहीं है. शहर से

पांच किलोमीटर दूर आकर कार्यालय को टारगेट किया जाना सोची-समझी साजिश हैं. वरीय नेताओं को शिकायत की जाएगी. आदेश के अनुरूप आगे का कदम उठाया जाएगा.

बता दें कि इसके पूर्व वारिसलीगंज से नवादा आने के क्रम में भाजपा विधायक अरूणा देवी के वाहन पर उपद्रवियों द्वारा रेलवे क्रासिंग के पास हमला किया गया था.

 जिसमें विधायक समेत पांच लोग घायल हो गए थे.

Saffrn

Trending News

भोजपुर और कटिहार के जेलों में एक साथ छापेमारी, भारी मात्रा...

आरा/कटिहार : बिहार के भोजपुर और कटिहार जिले में एक साथ छापेमारी की गई है। रेड के दौरान भारी मात्रा में कैश और संदिग्ध...

विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय अभियान- ‘भारत की जनगणना...

पटना : विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय अभियान- 'भारत की जनगणना-2027' का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से माउस क्लिक कर...

Jharkhand Treasury Alert: Pay-ID Audit अनिवार्य, Service Book Verification के निर्देश...

 झारखंड में ट्रेजरी घोटाले के बाद मुख्य सचिव ने पे-आईडी ऑडिट और सर्विस बुक सत्यापन के निर्देश दिए, वेतन भुगतान से पहले कड़ी जांच।Jharkhand...

Voter List Update: घर-घर BLO Sticker लगाने का निर्देश

 झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, सीईओ ने घर-घर बीएलओ स्टिकर लगाने और डोर टू डोर सत्यापन के निर्देश दिए।Voter List Update रांची: झारखंड...

Jharkhand Paper Leak Case: 120 आरोपियों की जमानत याचिका, प्रश्न पत्र...

झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में 120 अभ्यर्थियों ने जमानत याचिका दाखिल की, 20 अप्रैल को सुनवाई, प्रश्न पत्र मिलान पर विवाद।Jharkhand Paper...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img