रियल स्टेट सेक्टर की गुहार, मदद करो सरकार

रांची : कोरोना संक्रमण की वजह से सभी सेक्टर प्रभावित हुए हैं। रियल स्टेट सेक्टर भी इससे अछूता नहीं रहा है, झारखंड में बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया और CREDAI ने सरकार से इस सेक्टर को और रियायत देने की मांग की है।  झारखंड में रोजगार देने के मामले में रियल एस्टेट सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषि के साथ- साथ इस सेक्टर में भी बड़ी संख्या में लोग कार्यरत हैं। हालांकि, कोरोनावायरस की वजह से रियल एस्टेट सेक्टर को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल कहते हैं कि, सरकार अगर कुछ रियायत नहीं देती है तो और भी बुरे दिन देखने पड़ सकते हैं। उन्होंने सरकार से स्टांप ड्यूटी में कमी और सर्कल रेट कम करने की मांग की है.

बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ ही झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी सरकार से रियल एस्टेट सेक्टर को मदद करने की गुहार लगाई है। चेंबर के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि, स्टांप ड्यूटी को कम करने के साथ ही और रियायत देने की भी जरूरत है। सरकार अगर इस दिशा में जल्द कदम नहीं उठाती है तो बिल्डर्स के साथ ही रोजगार को लेकर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

बिल्डर बिरादरी की मांग को सत्ताधारी कांग्रेस ने भी दबी जुबान में समर्थन किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि, कोरोनावायरस से सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। लिहाजा इससे रियल इस्टेट सेक्टर भी नहीं बच पाया है। सरकार सीमित संसाधनों के साथ सभी सेक्टर को मदद करने में जुटी है। बिल्डर बिरादरी को भी चाहिए कि, वह प्रदेश के विकास में कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़े और सीमित संसाधनों का ख्याल रखे।

इस बात में कोई शंका नहीं है कि कोरोनावायरस सभी सेक्टर को प्रभावित किया है ऐसे में राज्य सरकार के लिए भी सीमित संसाधन में सभी को मदद कर पाना मुश्किल हो रहा है बिल्डर बिरादरी को भी इस बात का अंदाजा है कि राज्य सरकार लिमिटेड रिसोर्सेस में काम कर रही है.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img