आंदोलनकारियों के सब्र का इम्तिहान नहीं ले सरकार-झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा

Ranchi: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने राज्य सरकार से विशेष सत्र आहूत करने की मांग की है. इस अवसर पर माले के विधायक और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संरक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य के लिए आंदोलनकारियों के तीन पीढ़ियों तक संघर्ष किया है, अपनी शहादत दी है. लेकिन आज तक आन्दोलनकारियों को चिह्नित नहीं किया जा सका.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों के सब्र का इम्तिहान नहीं लें, यदि सब्र का बांध टूटा गया तो उसकी कल्पना की जा सकती है. सरकार विधान सभा का विशेष सत्र बुला कर इस मामले का समाधान करे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी कुजूर ने कहा कि आंदोलनकारियों की उपेक्षा बर्दास्त नहीं की जाएगी.  इस अवसर पर केन्द्रीय सचिव कयूम खान, भुनेश्वर केवट जहांआरा बेगम, संजय विश्वकर्मा प्रोफेसर विनोद भगत, विशेषण भगत, अमर किंडो, जाकिर हुसैन, इसरार अहमद, बालमुनी भगत, चैतू मुंडा, लाल देव भगत, सोमनाथ भगत, सुकारू उरांव, सुनील भगत, जुबेर अहमद, सीताराम उरांव, मो. मनीरूद्दीन एलेग्जेंडर उरांव, भोला नाथ सिंह, रतिया इंदवार, सरोजिनी कच्छप विनीता खलखो, एरेन कच्छप, सुशीला देवी, लखन महतो, ऑलफोंस किंडो, ज्योति बेक अनूप लकड़ा, विजय एक्का, नागौर खेस, ऋषभ लकड़ा सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थें.

रिपोर्ट- शाहनवाज

दिशोम गुरु के संघर्ष के साथी लखन उरांव ने किया पेंशन से इनकार

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...