12 अक्टूबर को होगा आंदोलनकारियों का महाजुटान, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजन

रांचीः झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से 12 अक्टूबर को रांची में आंदोलनकारियों के महाजुटान की तैयारी है। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों और प्रखंडों से आंदोलनकारी परंपरागत वाद्य यंत्र और हथियारों के साथ आएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से आंदोलनकारियों की आवाज जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

आंदोलनकारियों का कहना है कि उन्हें जो मान, सम्मान, पहचान और नियोजन जिस तरह से मिलना चाहिए वो सरकार से नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि उन्हें मान सम्मान के रूप में 50-50 हजार रुपए मिलना चाहिए उसके साथ-साथ राज्य में समता जजमेंट लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को आमंत्रित किया जाएगा, उसके साथ-साथ विधायक विनोद सिंह, विधायक मथुरा प्रसाद, विधायक दीपक बरुवा समेत अन्य लोग भी शामिल होंगे।

रिपोर्टः नीरज कुमार

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...