दुर्गापूजा में भोग वितरण रोक पर सरकार करे पुनर्विचार : सांसद

जमशेदपुर : राज्य सरकार ने आगामी नवरात्र में आयोजित की जाने वाली दुर्गा पूजा में कमेटियों को भोग बनाने और वितरण की अनुमति नहीं दी है. इस पर पूजा कमेटी ने आवाज बुलंद किया है. पूजा कमेटी का कहना है कि प्रसाद बनाने और वितरण की अनुमति सरकार को देनी चाहिए. राज्य सरकार से श्रद्धा अभिव्यक्ति वाले कार्य पर रोक हटाने के लिए एक बार गंभीरता से पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है.

वहीं इस मामले पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा पूजा एवं भोग एक दूसरे के अनुपूरक हैं. सभी व्यवसाय और दिनचर्या सामान्य रूप से प्रारंभ हो गये हैं. आमजन की आस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार को कोरोना गाइडलाइन के नियमों के तहत भोग बनाने और वितरण करने की अनुमति भी प्रदान करनी चाहिए. जिस प्रकार कोविड काल में जनहित के मद्दे नज़र सरकार ने कोविड नियमों का पालन करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भोजन वितरण का कार्य किया और सामाजिक संस्थाओं को उसमें जोड़ा उसी प्रकार दुर्गा पूजा में भोग वितरण की भी अनुमति देना समीचीन है.

राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन की तरफ से जो गाइडलाइन आई है उसमें स्पष्ट है कि हर वर्ष की तरह पूजा नहीं होना है. पूजा पंडाल में दर्शन और पूजा कमेटी के कई नियमों के साथ इजाजत दी गई है. उल्लंघन करने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : लाला जबीं

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img