हर विधानसभा में सरकार बनाएगी डिजिटल लाइब्रेरी! गांव के बच्चों को मिलेगी हाई-टेक पढ़ाई की सुविधा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छात्रों के हित में लगातार नए फैसले ले रहे हैं। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। चाहे छात्रवृत्ति हो, निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था या कौशल विकास प्रशिक्षण, सरकार छात्रों की जरूरतों को पूरा कर उनके भविष्य को संवारने में जुटी है।

DIARCH Group 22Scope News

सभी 243 विधानसभा में होंगी डिजिटल लाइब्रेरी

इसी कड़ी में अब राज्य सरकार बच्चों को पढ़ाई के लिए हाई-टेक सुविधाएं देने जा रही है। सरकार की कोशिश है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों और अंगीभूत कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। बताते चलें बिहार में 243 विधान सभा है। ऐसे में सरकार की ओर से 243 डिजिटल लाइब्रेरी बनवाई जाएगी।

इन सुविधाओं से लैस होंगी डिजिटल लाइब्रेरी

डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए 90 करोड़ 50 लाख 47 हजार रुपए खर्च किया जाएगा। जिसे स्‍वीकृत कर लिया गया है। इस राशि से सभी विधानसभा में एक-एक डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। सभी लाइब्रेरी में 10-10 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। यहां स्थायी बिजली की आपूर्ति की व्‍यवस्‍था की जाएगी और हाई-स्पीड इंटरनेट की कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। इस डिजिटल लाइब्रेरी में सभी पाठ्यक्रमों की पुस्तकें डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगी, जिन्हें छात्र आसानी से एक्सेस कर सकेंगे।

यह भी देखें :

प्रशिक्षण देगी सरकार

डिजिटल लाइब्रेरी को सुचारू रूप से चलाने के लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए राज्य शिक्षा, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान में विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ताकि शिक्षक डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर सकें। सरकार का मानना है कि इस योजना से न सिर्फ शहरी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी समान रूप से तकनीकी और शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

यह भी पढ़े : सरकार का ऐलान, बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को दिया जाएगा विशेष आर्थिक पैकेज

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...