पटना: दिल्ली में पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। बैठक में एनडीए के सभी घटक दल के नेताओं ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना और उन्हें बधाई दी। इसके बाद अब बिहार के विपक्षी दल के नेताओं ने एनडीए पर निशाना लगाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अरवल से माले विधायक महानंद सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि पता नहीं नीतीश जी की एनडीए में क्या डील हुई है।
उन्होंने कहा कि जनादेश उनके पक्ष में नहीं है। भाजपा कह रही थी कि हम 400 पार सीटें लाएंगे तो जनता ने उनके ऊपर नकेल कस दिया है। उन्होंने कहा कि पता नहीं उनका क्या डील हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा अब भाजपा की दबाव वाली राजनीति नहीं चलेगी बल्कि इस बार नीतीश कुमार का दबाव चलेगा। वहीं महानंद सिंह ने दावा किया कि सरकार पांच वर्षों तक नहीं चलेगी। एनडीए की यह सरकार बैशाखी पर है और यह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी।
हम NDA की सरकार में मजबूती से हैं और रहेंगे- JDU
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
5 5
5
Highlights







