Patna College का आज 163वां स्थापना दिवस, राज्यपाल व सीएम करेंगे शिरकत

पटना : पटना कॉलेज का आज यानी नौ जनवरी को 163वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस खास कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार शिकरत करेंगे। बता दें कि शैक्षणिक गतिविधि और एकेडमिक कीर्तिमान को रचते हुए पटना कॉलेज ने अपना 162 साल पूरा कर लिया है। कभी इस्ट जोन का ऑक्सफोर्ड कहा जाने वाला पटना विश्वविद्यालय में पटना कॉलेज का नाम सबसे ऊपर आता था। बिहार और बंगाल का सबसे पुराने माने जाने वाले इस कॉलेज में कई महान पुरुषों ने अपनी शिक्षा हासिल की थी। इनमें देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर समेत अनेकों महापुरुषों के व्यक्तित्व निर्माण में पटना कॉलेज की प्रमुख भूमिका रही है। इसके अलावा विधि, शिक्षा, अर्थशास्त्र, इतिहास और राजनीति में भी यहां के विद्यार्थियों ने अद्वितीय उपलब्धियां हासिल की है। समय के साथ कॉलेज ने परिवर्तन को अपनाते हुए बदले शैक्षणिक परिदृश्य के अनुरूप खुद को ढालने का हर संभव प्रयास किया है।

163वां स्थापना दिवस पर रंगीन रोशनी से सजा भवन

पटना कॉलेज का 163वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को कॉलेज कैंपस में मनाया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे कॉलेज प्रांगण और भवन को आरजीबी लाइट से सजाया गया है। बुधवार की देर शाम कॉलेज में लगी लाइट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. एलएन राम मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर पटना कॉलेज वाइब्स का विमोचन भी किया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर नॉन टीचिंग स्टाफ और कॉलेज के टॉपर्स को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह भी कॉलेज के शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मियों को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े : ऐतिहासिक सीता कुंड पर्यटक स्थल के रूप में जल्द होगा विकसित

यह भी देखें :

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...