कल धूमधाम से मनाया जाएगा RJD का 28वां स्थापना दिवस

पटना: राजद का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि शुक्रवार को राजद का 28वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक पटना के राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय सहित राज्य के सभी जिलों में धूमधाम से मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 28वां स्थापना दिवस समारोह को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद सहित वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सहित पांच जिलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पदाधिकारी सहित सक्रिय नेता और कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करेंगे। एजाज ने आगे बताया कि 28वां स्थापना दिवस समारोह के लिए प्रदेश राजद कार्यालय को बैनर, पोस्टर के साथ-साथ कुमेकुमे बल्ब से सजाया गया है और इसकी भव्यता देखते बन रही है।

स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम की तैयारी में प्रदेश राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, प्रमोद कुमार राम, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, ईं अशोक यादव, निर्भय कुमार अंबेडकर, संजय यादव, जेम्स कुमार यादव सहित अन्य प्रदेश पदधिकारी लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- एक बार फिर दिखी IAS S Siddharth की सादगी, ट्रेन से पहुंचे स्कूल का निरीक्षण करने

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RJD RJD RJD

RJD

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...