Advertisement
Advertisement

गांधी मैदान में 76वां गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, राज्यपाल करेंगे झंडोत्तोलन

पटना : भारत देश का आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज यानी 26 जनवरी को देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश भर में तिंरगा फहराया जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना में नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान झंडोत्तोलन करेंगे। सुबह नौ बजे राज्यपाल तिरंगा फहराएंगे। इस दौरान 15 विभागों की झाकियां निकाली जाएगी। गांधी मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव हुआ है। साथ ही सुरक्षा की कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे गवर्नर

पटना के गांधी मैदान में सुबह 8:45 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य विशिष्ट अतिथि गांधी मैदान पहुंचेंगे। 8:47 बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का आगमन होगा। 8:51 बजे सलामी दी जाएगी। नौ बजे गवर्नर झंडोत्तोलन करेंगे। 9:02 बजे मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। 9:19 बजे पुरस्कार और शौर्य प्रशंसा पत्र के वितरण के बाद राज्यपाल 9:35 बजे अभिभाषण देंगे। वहीं 9:47 बजे परेड का समापन और झांकियों का प्रदर्शन होगा। वहीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी विधानमंडल में ध्वजारोहण किया। साथ ही पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने गांधी मैदान के पास समाहरणालय में झंडोत्तोलन किया।

Republic Day 2025 1 22Scope News

यह भी देखें :

गणतंत्र दिवस पर आयुक्त मयंक वरवडे ने अमर जवानों को किया नमन

76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के कारगिल चौक स्थित शदीद स्मारक पर आयुक्त मयंक वरवडे ने अमर जवानों को नमन किया। इस मौके पर डीएम और एसएसपी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Republic Day 2025 2 22Scope News
गणतंत्र दिवस पर आयुक्त मयंक वरवडे ने अमर जवानों को किया नमन 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के कारगिल चौक स्थित शदीद स्मारक पर आयुक्त मयंक वरवडे ने अमर जवानों को नमन किया। इस मौके पर डीएम और एसएसपी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Republic Day Parade 2025 : देश में आज 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न

चंदन कुमार तिवारी और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...