राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया रामगढ़ जिले का दौरा, चितरपुर प्रखंड के ग्रामीणों के साथ किया संवाद

रांची/ रामगढ़: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज रामगढ़ जिले के दौरे पर थे. इसी क्रम में राज्यपाल ने चितरपुर प्रखंड के ग्रामीणों के साथ संवाद किया. संवाद कार्यक्रम का आयोजन भुचुंगडीह पंचायत के पंचायत भवन में किया गया था. संवाद के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनके क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली.

योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया

राज्यपाल ने कहा कि अगर महिलाएं आत्मनिर्भर हो, तो वे न केवल अपने बच्चों की शिक्षा, बल्कि अपने पूरे परिवार का अच्छा भविष्य सुनिश्चित कर सकती हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया. वैसे लाभुकों जिन्हें किसी कारणवश योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. उन्हें लाभ दिलाने का निर्देश रामगढ़ जिला प्रशासन को दिया.

सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करे

राज्यपाल को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह से जुड़ने के उपरांत उन्हें हुए लाभ के संदर्भ में जानकारी दी. राज्यपाल ने कहा कि वैसी महिलाएं जिन्होंने सरकार की योजनाओं से लाभ लिया है. इससे अन्य महिलाएं भी प्रेरणा लें और जागरूक हों, साथ ही अपने क्षेत्र के और लोगों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में पहल करें.

सरकारी योजना के लाभुकों के बीच किया स्वीकृति पत्र वितरण

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत मंगोती देवी, फूलो झानो आशीर्वाद योजना अंतर्गत सविता देवी को ₹10 हजार का चेक, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत महिमा कुमारी को स्वीकृति पत्र, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत धनेश्वरी देवी, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत तरन्नुम आरा (मनरेगा के तहत ₹179000) स्वीकृति पत्र प्रदान किया.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...