राज्यपाल ने छात्रों और आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं से किया संवाद, बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

रांची: सुंदरपहाड़ी प्रखंड मुख्यालय स्थित फुटबॉल मैदान में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं और स्कूली बच्चों से सीधा संवाद किया। आजीविका मिशन की एक लाख महिलाएं इसमें जुड़ी थीं। यहाँ महिलाओं ने अपने जीवन में आए बदलाव के बारे में बताया। स्कूली छात्राओं ने स्कूली शिक्षा की बेहतरी की कहानी बताई।

राज्यपाल ने लोगों से उनके क्षेत्र व जीवन की समस्या के शिक्षा व्यवस्था में कमियों के बारे में बच्चों से जानना चाहा। इसमें ज्यादातर लोगों ने सरकार की तारीफ की और सरकार के प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल अंग्रेजी भाषा में संवाद कर रहे थे, जिसका हिंदी अनुवाद उपायुक्त जीशान कमर कर रहे थे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए थे। जगह-जगह जिला प्रशासन ने राज्यपाल के स्वागत में होर्डिंग लगाए थे। राज्यपाल ने शिक्षा के अलख जगाने में शिक्षक की महत्व पर प्रकाश डाला।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में एक बार फिर से झारखंड सरकार और राज्यपाल के बीच खटास बढ़ने लगी है। यह कड़वाहट पूर्व राज्यपाल रमेश बैश के समय में भी देखी गई थी। 11वें राज्यपाल के रूप सीपी राधाकृष्णन राज्य का लगातार भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान वे सरकार की कमियों का भी उजागर कर रहे हैं।

यही बात झामुमो को नागवार गुजर रही है। झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्या ने बिना किसी का नाम लिए ये आरोप लगाया कि राज्यपाल को जिस काम भेजा गया है, वे उस काम में तन्मयता से जुटे हुए हैं। इस पर बीजेपी ने पलटवार किया था। जिसमें कहा था कि राज्यपाल संवैधानिक पद पर हैं। राज्य का भ्रमण करना उनका अधिकार है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...