तेघड़ा गौशाला के 110वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल फागू चौहान

बेगूसराय : बेगूसराय के तेघड़ा गौशाला का 110वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने राज्यपाल फागू चौहान को बुके और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

इस दौरान राज्यपाल फागू चौहान ने गौशाला में गोपालन का निरीक्षण किया और वर्मी कंपोस्ट का उद्घाटन भी किया। इस क्रम में राज्यपाल ने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया। अपने अभिभाषण के दौरान राज्यपाल फागू चौहान ने आयोजकों को धन्यवाद करते हुए कहा कि इतने लंबे समय से इस गौशाला में गायों का पूरा ध्यान रखा जाता है जा रहा है। हिंदू धर्म के अनुसार गाय को माता का दर्जा दिया गया है।

आयोजकों के द्वारा गायों के समुचित देखरेख के लिए राज्यपाल ने गौशाला से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन भी किया। राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि आज विदेशी गायों के अधिक दूध होने की वजह से देशी गायों की संख्या में लगातार गिरावट होती जा रही है और वह विलुप्त होने की कगार पर है। लेकिन तेघड़ा गौशाला के लोगों के द्वारा अब देसी गायों को पालने की बात कही जा रही है जो काफी सराहनीय है।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...