पाकुड़ः राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत डुमरचीर पहुंचे. जहां उनका आदिवासी रीती रीवाज से भव्य स्वागत किया गया. राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. राज्यपाल ने ग्रामीणों से संवाद किया. साथ ही उन्होंने परिसंपत्ति का भी वितरण किया. साथ ही वृक्षारोपण भी किया. उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की अगर किसी को कोई भी दिक्कत हो तो जिला प्रशासन को अवगत कराए. इसके बाद लिट्टीपाड़ा में कार्यक्रम के लिए निकले.


