सुपौल के परसरमा एवं लौकाहा में जल्द खुलेंगी ग्रामीण बैंक की शाखाएं

सुपौल के परसरमा एवं लौकाहा में जल्द खुलेंगी ग्रामीण बैंक की शाखाएं

पटना : : बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से आज शुक्रवार को बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन मुकुल सहाय ने शिष्टाचार मुलाकात की। नव वर्ष के अवसर पर आयोजित इस बैठक में राज्य में ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ढांचागत विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026 01 02 at 19.57.20 22Scope News

WhatsApp Image 2026 01 02 at 19.57.19 22Scope News

बिहार ग्रामीण बैंक की नई शाखाएं खोलने का रखा प्रस्ताव 

मुलाकात के दौरान ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने वित्त मंत्री के समक्ष सुपौल जिले के परसरमा एवं लौकाहा में बिहार ग्रामीण बैंक की नई शाखाएं खोलने का प्रस्ताव रखा। इन क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए शाखाएं खोलने पर विचार करने का निर्देश दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग पहुंच बढ़ने से न केवल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों और स्थानीय छोटे उद्यमियों को भी आर्थिक मदद सुलभ होगी।

प्रशासनिक सुगमता के लिए पटना स्थित बैंक मुख्यालय के लिये जमीन की रखी मांग

बैठक में चेयरमैन मुकुल सहाय ने बैंक की कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशासनिक सुगमता के लिए पटना स्थित बैंक मुख्यालय हेतु उपयुक्त सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की अपील की। चेयरमैन की इस अपील को गंभीरता से लेते हुए माननीय वित्त मंत्री ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि बैंक मुख्यालय के निर्माण के लिए शीघ्र ही भूमि को चिन्हित किया जाए और आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर जमीन उपलब्ध कराई जाए।

चैयरमैन के साथ वरीय प्रबंधक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी थे उपस्थित 

इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन के साथ वरीय प्रबंधक अजय कुमार, प्रबंधक मुकेश कुमार एवं निशेष कुमार उपस्थित थे। बैंक के प्रतिनिधियों ने माननीय मंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और राज्य के वित्तीय परिदृश्य को बेहतर बनाने में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

ये भी पढे : जीविका दीदियां अब होंगी डिजिटल उद्यमी,सोशल मीडिया से मिलेगा बाजार और मुनाफा, समीक्षा बैठक में बोले प्रधान सचिव

Saran Flood Relief: बिहार के सारण में बाढ़ राहत के लिए...

Saran Flood Relief: बिहार के सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। 2...

Giridih Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर गिरिडीह में स्वच्छता और जनसेवा...

Giridih Gandhi Jayanti: जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: पटना में लाल बहादुर शास्त्री की...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को पटना...