CSP संचालक से लूट की कोशिश करते हुए तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार…

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना के दानापुर से है जहां एक CSP संचालक से रूपये लूट करने की कोशिश करते हुए तीन अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार दानापुर के मैनपुरा निवासी सीएसपी संचालक सगुना मोड़ स्थित उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक में रुपया जमा करने जा रहे थे इसी दौरान दानापुर कैंट के समीप नौलखा मंदिर के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर रोक लिया और रूपये से भरा बैग छीनने लगे। CSP CSP CSP 

यह भी पढ़ें – पहलगाम हमला : अंग्रेजी में बोलते हुए आतंकवाद पर विश्व को PM मोदी का बड़ा संदेश…

Goal 6 22Scope News

इस दौरान जब सीएसपी संचालक ने हल्ला किया तो नौलखा मंदिर में तैनात आर्मी के जवान और दानापुर पुलिस की गस्ती दल मौके पर पहुंच गई और तीनों अपराधियों को हथियार के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, एक बाइक और दो स्मार्टफोन बरामद किया है। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक के बैग में तीन लाख रूपये थे जिसे अपराधी हथियार के बल पर छीनने की कोशिश कर रहे थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   बिहार की धरती से PM मोदी का पाक के खिलाफ बड़ा संदेश, कहा- ’22 तारीख को जिनको खोया उनको श्रद्धांजलि’…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...