BANKA में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रारंभ, महागठबंधन एवं निर्दलीय प्रत्याशी ने किया नामांकन

बांका: BANKA में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। सभी दलों के प्रत्याशी चुनाव के लिए नामांकन कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजद के बांका प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव तथा निर्दलीय प्रत्याशी जवाहर झा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। जयप्रकाश नारायण यादव BANKA से महागठबंधन के राजद कोटे से उम्मीदवार हैं। वही जवाहर झा बांका से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं।

NALANDA में एप डाउनलोड करवा कर साइबर ठग उड़ा रहे लोगों के रूपये, कई मामले दर्ज

इस दौरान महागठबंधन के बड़े-बड़े नेता नामांकन के लिए BANKA पहुंचे और महागठबंधन के नामांकन में शामिल होकर प्रत्याशी का हौसला अफजाई किया। मालूम हो कि जयप्रकाश नारायण यादव बांका से राजद के उम्मीदवार हैं। वहीं इस कार्यक्रम के बाद शहर विजयनगर के पास महागठबंधन के तमाम नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। जहाँ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का काफी जन सैलाब देखने को मिला। पूरा बांका राजदमय हो गया था।

अपने उद्धार की बाट जोह रही है JAMALPUR में एशिया की सबसे पुरानी रेल इंजन फैक्ट्री

BANKA में महागठबंधन के तमाम बड़े नेताओं के साथ राजद के जमुई लोकसभा के प्रत्याशी अर्चना रविदास और झारखंड से गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव भी जनसभा में शामिल थे।बता दे कि बांका लोकसभा सीट से गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव ने भी दावेदारी की थी। लेकिन सीट शेयरिंग के बाद पार्टी ने फिर से एक बार जयप्रकाश नारायण यादव पर भरोसा जताया। सभा को संबोधित करते हुए अर्चना रविदास ने कहा की बीजेपी का अबकी बार 400 के पार का नारा केवल जुमलेबाजी है, कुछ नहीं होने वाला है। अबकी बार महागठबंधन बिहार में 40 सीट जीतेगी।

BHAGALPUR में मद्य निषेध अधिनियम के तहत दो अभियुक्त को सजा

जयप्रकाश नारायण यादव के नामांकन में धोरैया विधायक भूदेव, चौधरी बेलहर के पूर्व विधायक रामदेव यादव, कटोरिया के पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, पूर्व विधायक भोला यादव कटोरिया, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, राजद नेता प्रदीप कुमार पप्पू, राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर और महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।

BANKA से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD

Bihar Essential Oil Farming: बिहार में तुलसी और लेमनग्रास की खेती...

Bihar Essential Oil Farming: बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती के नए विकल्प विकसित करने के लिए तुलसी, लेमनग्रास और अन्य औषधीय...

Bihar E-Waste Awareness Campaign: बिहार के सभी स्कूलों में ई-कचरा अभियान,...

Bihar E-Waste Awareness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को राज्य के सभी सरकारी एवं...

Bihar PM Kisan 24th Installment: बिहार के 73 लाख किसानों को...

Bihar PM Kisan 24th Installment, पटना: बिहार के लाखों किसानों के लिए 30 अक्टूबर 2026 का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान...