भव्य बिल्डिंग पर कब्जा, बदहाल हॉस्टल में पढ़ाई, ANM स्कूल की छात्राओं का दर्द

कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से बना एएनएम स्कूल का भव्य भवन तीन साल बाद भी छात्राओं के काम नहीं आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि जिस बिल्डिंग में नर्सिंग की पढ़ाई होनी चाहिए वहां स्वास्थ्य विभाग का दवा भंडार और कई सरकारी कार्यालय चल रहे हैं। दूसरी तरफ एएनएम की छात्राएं बदहाल व्यवस्था में पढ़ाई और रहने को मजबूर हैं। करीब 85 छात्राओं वाले इस एएनएम स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है।

ठीक से रहने की व्यवस्था है न नहाने के लिए पर्याप्त सुविधा और न ही भोजन की समुचित व्यवस्था है – छात्रा

छात्राओं का आरोप है कि न तो ठीक से रहने की व्यवस्था है न नहाने के लिए पर्याप्त सुविधा और न ही भोजन की समुचित व्यवस्था है। मजबूरी में छात्राएं किसी तरह डिग्री पूरी करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पूरे एएनएम स्कूल का जिम्मा सिर्फ एक शिक्षक के कंधे पर है। वहीं प्रिंसिपल हैं और वहीं छात्राओं को पढ़ाने का काम भी कर रहे हैं। यानी एक शिक्षक के भरोसे 85 छात्राओं की पढ़ाई चल रही है। ऐसे में इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Katihar Hospital 1 22Scope News

Katihar Hospital 3 22Scope News

कई बार समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई लेकिन अब तक हालात जस के तस बने हुए हैं – छात्राएं

छात्राओं ने बताया कि कई बार समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई लेकिन अब तक हालात जस के तस बने हुए हैं। वहीं प्रिंसिपल मोहम्मद आरिफ ने भी संसाधनों और स्टाफ की कमी की बात स्वीकार की। कुल मिलाकर कटिहार का एएनएम स्कूल फिलहाल भव्य भवन बनाम बदहाल शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर पेश कर रहा है जहां नर्स बनने का सपना देख रहीं छात्राएं सिस्टम की लापरवाही का बोझ झेल रही हैं।

Katihar Hospital 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : गया तक फैला ‘जमीन जादूगर’ गैंग, कागज बदलकर करोड़ों की जमीन गायब करने का आरोप

रतन कुमार की रिपोर्ट

Simdega Murder Case: प्रेमिका को जंगल ले गया, फिर दफनाया शव;...

Simdega Murder Case: झारखंड के सिमडेगा में युवती के अपहरण की शिकायत के पीछे छिपी हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है।...

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...