30 मई से पहले करा लें यह जरूरी काम, वरना रुक सकती है पेंशन

पटना : समाज कल्‍याण विभाग के मंत्री डॉ. श्‍वेता गुप्‍ता ने सामाजिक सुरक्षा निदेशालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति और मॉनीटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लगभग 91 लाख 25 हजार पेंशनधारियों ने अबतक जीवन प्रमाणीकरण कराया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शेष पेंशनधारी 30 मई तक पंचायत स्तरीय शिविर या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से नि:शुल्क जीवन प्रमाणीकरण (FLC) कराएं, ताकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि उन्हें निर्बाध रूप से मिलती रहे।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा कराया जाए – मंत्री डॉ. श्‍वेता गुप्‍ता

मंत्री डॉ. श्‍वेता गुप्‍ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा कराया जाए। इसके लिए विज्ञापन के जरिए सूचना दी जाए। आगे कहा कि सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। योजनाओं की सतत निगरानी करते हुए जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया।

संचालित योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों के वृद्ध, निशक्त, विधवा, कुष्ठ पीड़ित, भिक्षुक आदि को आर्थिक सहायता देना सुनिश्चित किया जाए – मंत्री

मंत्री ने बैठक में निदेशालय अंतर्गत संचालित केंद्र प्रायोजित एवं राज्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि संचालित योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों के वृद्ध, निशक्त, विधवा, कुष्ठ पीड़ित, भिक्षुक आदि को आर्थिक सहायता देना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास, निदेशालय निदेशक धर्मेन्द्र कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़े : अब पंचायत स्तर पर होगा जन-समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...