पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत भूतनाथ रोड में पूर्व रिटायर्ड डीएफओ के मकान में उनके संबंधी के पोते ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। बताया जाता है कि तुषार कुमार बैटरी कंपनी में काम करता था। किसी लड़की से उसकी वार्तालाप होती थी। यह लोग बिदुपुर का रहने वाला है। वहीं लड़की भी है, लड़की की शादी हो रही है।
तुषार के बड़े भाई सूरज कुमार का कहना है कि बातचीत मोबाइल से करते थे
तुषार के बड़े भाई सूरज कुमार का कहना है कि बातचीत मोबाइल से करते थे। रात के वक्त में रोड में रस्सी बांधकर गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। रात में दादी हमारी उठी है। उठने के बाद हल्ला करने लगी तो मैं दौड़ते आया। रस्सी जल्दी से काटा और पानी में मुंह पर देने लगा लेकिन वह कोई हलचल नहीं देखा। स्थानीय थाना को हम लोगों ने फोन किया है। तुषार गांव के लड़की से ही मोहब्बत कर बैठा था। लेकिन लड़की का विवाह हो रहा है। उसी के डिप्रेशन में आने के बाद इसने आत्महत्या कर लिया।

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है, मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची
वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी जांच में पहुंची हुई है। जांच पड़ताल कर रही है। स्थानीय थाना के लोगों का कहना है कि इसकी जानकारी सीनियर अधिकारी के लोग ही देंगे। मृतक के दादा और दादी रिटायर्ड डीएफओ स्वर्गीय बीके चौधरी के संबंधी हैं। इन्हीं के मकान में रहते थे। बीके चौधरी के पुत्र रिटायर्ड एडीएम के भी संबंधी बताए जाते हैं।

यह भी पढ़े : युवक के साथ बुरी तरह मारपीट, हत्या कर साइड में फेंका…
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights


