ग्रीन कार्डवालों को 8 माह से अनाज नहीं

रांची: जिले में ग्रीन कार्डधारियों को पिछले आठ माह से खाद्यान्न नहीं मिल रहा है।

राशन दुकानों पर जाने के बाद एक ही बात कही जा रही है कि अभी तक खाद्यान्न का आवंटन नहीं हुआ है।

कार्डधारियों से रोजाना राशन डीलरों की बकझक भी हो रही है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। इसके अलावा राशन डीलरों को एसएफसी के कडरू गोदाम से भेजे जा रहे खाद्यान्न में प्रति बोरा 2 से 3 किलो चावल कम भेजा जा रहा है। इसकी भरपाई राशन डीलरों को करनी पड़ रही है।

यह जानकारी फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रांची के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर) जेम्स सुरीन को दी।

प्रतिनिधिमंडल ने एसओआर को छह सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए इन समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया। एसओआर ने एक सप्ताह के अंदर कुछ समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानदेव झा, महामंत्री सूर्य प्रताप, अमित गुप्ता, सेराज अहमद, अमरावती वर्मा, उर्मिला, कांता देवी, अश्विनी कुमार सहित अन्य डीलर उपस्थित थे।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...