Advertisment

मुख्यमंत्री का अभिवादन,स्वागत और आभार जताया

रांची: राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नामकरण पंचायत सहायक करने, हर महीने 2500 रुपए मानदेय देने और पूर्व की भांति अन्य विभागों की तरह प्रोत्साहन राशि देने के लिए गए निर्णय को लेकर पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ, झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आवास में मुलाकात कर उनका अभिवादन, स्वागत और आभार जताया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी लंबे समय से की जा रही मांगों को पूरा करने का काम किया है । इससे राज्य भर में कार्यरत लगभग 18 हज़ार पंचायत स्वयं सेवकों में हर्ष का माहौल है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी अपने पंचायत में विकास योजनाओं को पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ धरातल पर उतारने का काम करें ताकि उसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके ।

हमारा प्रयास गांव को मजबूत बनाना है क्योंकि गांव से ही राज्य को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, सचिव  युगल किशोर प्रसाद ,कोषाध्यक्ष बाल गोविंद महतो , संरक्षक प्रभात भूषण, राजेश्वर बैठा और संजीव प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद गुप्ता और श्रीमती विभा रानी के अलावा  मंटू कुमार, वरुण कुमार, रामजीवन साहू, सतीश उरांव, नमिता देवी और चंपा देवी समेत सैकड़ो की संख्या में पंचायत स्वयं सेवक मौजूद थे।

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद गांव-गांव पहुंचेंगे प्रशांत किशोर?...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में अपनी आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।...

Amrit Bharat Express Bihar: बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, नई...

Amrit Bharat Express Bihar: रेल यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। देश के अलग-अलग रेल मार्गों पर...

Bihar Land Registry: 17 अगस्त से बड़ा बदलाव, WhatsApp पर मिलेगा...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जल्द ही, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा...