Gumla: आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मानदेय वृद्धि और सरकारीकरण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Gumla: चैनपुर प्रखंड की करीब 200 आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामूहिक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने मानदेय में वृद्धि, सरकारीकरण और सेवा शर्तों में सुधार की मांग करते हुए अपनी दशकों पुरानी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

आंगनबाड़ी सेविका संघ की अध्यक्ष ममता गुप्ता ने बताया कि सेविकाएं पिछले कई वर्षों से विभिन्न माध्यमों से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 2018 के बाद से सेविकाओं के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि महंगाई तेजी से बढ़ी है। वर्तमान में सेविकाओं को 10,500 रुपये का मासिक मानदेय मिलता है, जो उनके जीवनयापन के लिए अपर्याप्त है।

Gumla: सेविकाओं और सहायिकाओं की मुख्य मांग

  • मानदेय में बढ़ोतरी: वर्तमान में सेविकाओं को ₹10,500 मिलते हैं, जो आज की महंगाई में जीवनयापन के लिए अपर्याप्त है।
  • कार्य अवधि और जिम्मेदारियां: सरकार के कागजों में उनका काम सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली का है, लेकिन व्यवहार में उन्हें 24 घंटे काम करना पड़ता है। इसके अलावा, चुनाव संबंधी और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों से उन्हें मुक्त करने के आदेश के बावजूद, विभाग इन आदेशों का पालन नहीं करता।
  • सरकारीकरण: सेविकाएं पिछले 50 वर्षों से सेवा दे रही हैं और सरकार से उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग कर रही हैं। वे चाहती हैं कि सेविका को तृतीय श्रेणी कर्मचारी और सहायिका को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित किया जाए।
  • सेवानिवृत्ति की आयु और लाभ: उनकी सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए। साथ ही, सेवानिवृत्ति के समय सेविका को ₹10 लाख और सहायिका को ₹5 लाख का एकमुश्त भुगतान किया जाए।
  • पदोन्नति और अन्य लाभ: सेविकाओं को पदोन्नति का लाभ नहीं मिलता है। वे चाहती हैं कि पदोन्नति के लिए आयु सीमा हटाकर वरीयता के आधार पर पदोन्नति की जाए। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों की तरह उन्हें भी पीएफ और ग्रेच्युटी जैसे लाभ दिए जाएं।

ममता गुप्ता ने बताया कि दिसंबर 2023 में भी सेविकाओं ने धरना प्रदर्शन किया था, लेकिन प्रशासन से उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।

Gumla: राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

आज के पत्र प्रेषण कार्यक्रम में प्रखंड की सभी सेविकाएं एकजुट रहीं और अपने हस्ताक्षरित पत्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे। सभी का कहना था कि अगर इस बार भी उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगी।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

‘धुरंधर’ की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का...

Mumbai: जियो स्टूडियोज की फिल्म ‘धुरंधर’ टाइटल की  के दोनों फिल्मों, धुरंधर और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये...

अक्षय तृतीया पर जियोफाइनेंस का धमाकेदार ऑफर, डिजिटल गोल्ड पर ...

Mumbai: अक्षय तृतीया के मौके पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जियोफाइनेंस ने एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक...

CM सम्राट का BJP प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत-अभिनंदन, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।...

Garhwa विधायक के पैतृक घर में हुई चोरी, ताला तोड़कर अज्ञात...

Garhwa:  Garhwa जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। Garhwa थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव स्थित स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी...

पूर्व CM नीतीश ने सोशल मीडिया पर बदला अपना प्रोफाइल बायो

पटना : बिहार में सियासत बदली तो अब नीतीश कुमार का सोशल मीडिया एक्स का बायो भी बदल गया है। नीतीश कुमार ने एक्स...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img