गुमला : ईंट भट्ठों पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, संचालकों में मची खलबली

गुमला : ईंट भट्ठों पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर- गुमला जिले

में संचालित ईंट भट्ठों में जिला प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाया गया.

जिला प्रशासन की ओर से गुमला सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद के

नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में जिला खनन पदाधिकारी रामनाथ राय,

टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

जिला प्रशासन के द्वारा अचानक किए गए इस कार्रवाई से ईंट भट्ठा के संचालकों में खलबली मच गई है. ईंट भट्ठा पर कार्रवाई करने के संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि पालकोट वन्य प्राणी आश्रयनी क्षेत्र में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालित किया जा रहा था, जिसको लेकर पहले ही विभाग ने उन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसके बाद भी भट्ठा का संचालन किया जा रहा था. आज से ईंट भट्ठा में बुलडोजर चलाना शुरू किया गया है यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी.

जिले में 60 से अधिक है अवैध ईंट भट्ठा

वहीं एसडीएम रवि आनंद ने बताया कि गुमला उपायुक्त के निर्देश के बाद अवैध रूप से चलाये जा रहे ईंट भट्ठा को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है. जिले में 60 से अधिक ईंट भट्ठा हैं जो अवैध रूप से चलाया जा रहा है. प्रशासन के द्वारा आने वाले दिनों में भी अवैध रूप से संचालित भट्ठा पर कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन के कार्रवाई से अवैध रूप से ईंट भट्टा संचालकों के बीच हड़कंप मच गई है.

रिपोर्ट: रणधीर निधि

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...