Gumla: खाने के दौरान छात्र के गले में अटका भात, हुई मौत

Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाटोली गांव निवासी बाल किशुन उरांव के 12 वर्षीय पुत्र रामकुमार उरांव की मौत भात खाने के क्रम में गले में भात अटकने से हो गई। आनन फानन में निजी वाहन से उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

Gumla: गले में भात अटकने से छात्र की मौत

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात घर के सभी लोग खाना खाने बैठे थे। राजकुमार भी खाने बैठा था। इसी बीच खाने के क्रम में उसके गले में भात अटक गया और वह सरक गया। इसके बाद वह खांसने लगा। धीरे-धीरे उसकी सांसे अटकने लगी और वह सुस्त हो गया। तत्काल निजी वाहन की व्यवस्था कर उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वह सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...