झारखंड में एनसीसी कैडेटों को तोहफा, कैबिनेट से यह प्रस्ताव मंजूर

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई। इसमें कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें झारखंड माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली संशोधन को स्वीकृति मिली है। वहीं झारखंड राज्य के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों के शिविरों के दौरान भोजन भत्ता में वृद्धि की स्वीकृति दी गई है। साथ ही मधुपुर शहरी जलापूर्ति योजना के लिए लगभग 63 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

झारखंड कैबिनेट बैठक

झारखंड कैबिनेट बैठक में शेख बिहारी चिकित्सा महाविद्याय समेत अन्य चिकित्सा महाविद्यालय में रख रखाव के लिए कार्यरत कंपनी को दो वर्ष का एक्सटेंशन को मंजूरी दी गई है। वहीं केंद्र द्वारा प्रायोजित सक्षम आंगन कार्यक्रम हेतु पौष्टिक आपूर्ति के लिए चयनित कंपनी को 2025 तक के लिए एक्सटेंशन दिया गया है।

झारखंड नई उत्पाद नीति को मंजूरी

इस बैठक में झारखंड उत्पाद मदिरा के खुदरा बिक्री एवं संचालन नियमावली 2025 को मंजूरी दी गई। इसके तहत 1453 दुकानें खोली जाएंगी। लॉट्री के माध्यम से दुकान आवंटित किया जाएगा। साथ ही झारखंड व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक, 2025 की स्वीकृति दी गई।

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...