Gumla: सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, गुमला और संत पैट्रिक की टीमों ने राज्य स्तर पर बनाई जगह

Gumla: गुमला जिला अंतर्गत आयोजित सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालक एवं बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 के जिला स्तरीय फाइनल मुकाबले आज संपन्न हुए। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ad 3 22Scope News

Gumla: गुमला की टीम ने फाइनल मुकाबला जीता

अंडर-17 बालक वर्ग में गुमला प्रखंड की संत इग्नेसियस स्कूल की टीम एवं भरनो प्रखंड की टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रोमांचक खेल के दौरान गुमला की टीम ने 1 गोल की बढ़त हासिल कर फाइनल मुकाबला जीत लिया एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया। भरनो प्रखंड की टीम उपविजेता रही।

ad 4 22Scope News

वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में जिले के सभी प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंतिम रूप से गुमला प्रखंड की संत पैट्रिक स्कूल की बालिका टीम एवं कामडारा प्रखंड की टीम फाइनल में पहुंचीं। संत पैट्रिक की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए चार गोल की निर्णायक बढ़त के साथ विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कामडारा प्रखंड की टीम उपविजेता रही।

 

Gumla: विजेता एवं उपविजेता टीम पुरस्कृत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। दोनों ही अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि सभी विजेता टीमें राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

अमित राज की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...