चुनाव से पहले गुमला के झापा प्रत्याशी जेएमएम में हुए शामिल, हेमंत सोरेन ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

गुमला. विधानसभा चुनाव के बीच झापा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के गुमला जिला अध्यक्ष और गुमला विधानसभा सीट से प्रत्याशी लियोनार्ड खलखो ने जेएमएम का दामन थाम लिया है। उन्हें खुद हेमंत सोरेन ने जेएमएम की सदस्यता दिलाई है। ऐसे में इस सीट पर चुनाव से पहले जेएमएम को मजबूती मिली है।

बता दें कि, गुमला विधानसभा सीट अनुसूचित जानजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी और परिणाम में 23 नवंबर को आएगा। इस सीट पर जेएमएम ने भूषण तिर्की को टिकट दिया है। उनका मुकाबला बीजेपी के सुदर्शन भगत से हो रहा है। हालांकि चुनाव से एन वक्त पहले झापा प्रत्याशी ने जेएमएम को समर्थन देकर जेएमएम में शामिल हो गये हैं।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत,...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी। Jamshedpur...

Ganga Dussehra 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, स्नान...

 गंगा दशहरा 26 मई 2026 को मनाया जाएगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और रवि योग में पड़ रहे इस पर्व पर गंगा स्नान, दान और पूजा...

South India Train Rush: वेल्लोर और बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनों में...

रांची से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या, नई...

Dhanbad Cyber Crime: APK File से करोड़ों की ठगी करने वाला...

धनबाद में APK फाइल के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा। I4C टीम जांच में जुटी, पांच साइबर अपराधी...

CBSE Result Portal Update: स्कैन कॉपी आवेदन की तारीख बढ़ी, Server...

CBSE ने 12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 तक बढ़ाई। पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी के बाद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img