Gyanvapi Masjid Survey Report: ज्ञानवापी मस्जिद की एएसआई सर्वे रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

Gyanvapi Masjid Survey Report: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद की एएसआई सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होगी। यह आदेश कोर्ट ने आदेश दिया है। इस मामले में सुनवाई करते हुए वाराणसी जिला कोर्ट ने आदेश जारी किया कि एएसआई सर्वे की रिपोर्ट की कॉपी हिन्दू और मुस्लिम दोनों पक्षों को दिया जाए। बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े विवाद मामले में तीन महीने से एएसआई अनुसंधान कर रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में हिंदू पक्ष ने कोर्ट में जोर दिया कि रिपोर्ट की कॉपी पक्षकारों के ईमेल पर प्रोवाइड कराई जाए। इस पर एएसआई ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ईमेल पर रिपोर्ट की टेंपरिंग हो सकती है और रिपोर्ट साइबर फ्रॉड का भी शिकार हो सकता है। इसलिए इसकी हार्ड कॉपी ही मुहैया कराई जाए। इस पर मुस्लिम पक्ष भी सहमत हुआ।

Gyanvapi Masjid Survey Report

बता दें कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान 18 दिसंबर को एएसआई ने कहा था कि रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं किया जाए। एएसआई के आग्रह पर अदालत ने रिपोर्ट के सार्वजनिक करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 24 जनवरी तक के लिए टाल दी थी। बताया जाता है कि चार हिस्सों में एएसआई ने करीब दो हजार पन्नों की यह रिपोर्ट अदालत में सील बंद लिफाफे में दाखिल की है।

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...