सांसद सुप्रिया सुले का फोन हैक कर हैकर्स ने रखी ये डिमांड

Desk. एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने दावा किया है कि उनका फोन और व्हाट्सएस अकाउंट हैक कर हैकर्स ने उनके सामने 400 डॉलर की मांग की है। साथ ही उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सांसद सुप्रिया सुले ने सोमवार को कहा कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट की हैकिंग के बाद हैकर्स ने एक संदेश भेजकर उनकी टीम से 400 डॉलर की मांग की, जिसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है।

लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि पार्टी महासचिव अदिति नलवाडे का व्हाट्सएप भी हैक कर लिया गया था। हैकर्स ने उनसे 10 हजार रुपये की मांग की थी। हमने भुगतान करने पर सहमति जताकर उन्हें जोड़े रखने की कोशिश की थी। उन्होंने पैसे ट्रांसफर करने के लिए एक बैंक के खाते का विवरण भी साझा किया था।

बता दें कि कल ही एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर घोषणा की है कि उनका फोन और व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। इसके बाद उन्होंने तत्काल लोगों से अनुरोध किया था कि उन्हें कॉल या टेक्स्ट करने से बचें। सुले ने यह भी कहा है कि उन्होंने सहायता के लिए पुलिस से संपर्क किया है।

सांसद सुप्रिया सुले का फोन हैक

दरअसल, लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “तत्काल: मेरा फोन और व्हाट्सएप हैक हो गया है। कृपया मुझे कॉल या टेक्स्ट न करें। मैं मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची हूं।” वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैकिंग के संबंध में पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...