भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ‘सोशल मीडिया परफॉर्मेंस इंडेक्स’ में झारखंड को मिला पहला स्थान

रांची. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गुरुवार शाम जारी किए गए ‘सोशल मीडिया परफॉर्मेंस इंडेक्स’ में झारखंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की दिशा में सक्रियता के आधार पर देशभर के टॉप 10 राज्यों की सूची में झारखंड पहले पायदान पर रहा है।

सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम- सीईओ

इसको लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मतदाता जागरूकता जैसे किसी भी सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है। इस बार झारखंड में इसी दिशा में सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग किया गया। न केवल मुख्यालय स्तर से कई सोशल मीडिया अभियान चलाए गए, बल्कि राज्य के कुछ जिला निर्वाचन पदाधिकारीयों ने भी अपने स्तर पर कई हैशटैग अभियान चलाए। जिनमें आम लोगों की भी अपार सहभागिता रही। कई हैशटैग अभियान देश भर में ट्रेडिंग भी हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आम नागरिकों की इसी सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा होगी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 14 मानकों पर मूल्यांकन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सोशल मीडिया नोडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि देश के सभी राज्यों के सीईओ कार्यालयों की सोशल मीडिया सक्रियता की रैंकिंग करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जो हर माह परफॉर्मेंस इंडेक्स तैयार होती है, उसमें 14 विभिन्न मानकों को आधार बनाया जाता है। इन मानकों में प्रमुख रूप से शामिल हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कुल मासिक रीच, सब्सक्राइबर संख्या में अनुपातिक वृद्धि, नवाचारी अभियानों की संख्या, क्षेत्रीय भाषाओं में पोस्ट की संख्या, दिव्यांग जनों के अनुकूल सामग्री का प्रयोग, स्थानीय आईकॉन व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ समन्वय, लाइव संवाद आदि।

उन्होंने बताया कि झारखंड की उक्त रैंकिंग बीते अप्रैल माह में सोशल मीडिया पर किए गए विभिन्न सकारात्मक प्रयासों को लेकर थी। इसमें राजस्थान को भी झारखंड के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है, वहीं कर्नाटक को दूसरा तथा उत्तराखंड को तीसरा स्थान मिला है।

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...

Bihar Women Entrepreneurs PMEGP: महिला उद्यमिता की मिसाल! सोनी एंटरप्राइजेज से...

Bihar Women Entrepreneurs PMEGP: बिहार में महिलाएं स्वरोजगार के जरिए अपने व्यवसाय को नई पहचान दे रही हैं। उद्योग विभाग और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन...