सांसद सुप्रिया सुले का फोन हुआ हैक, सोशल मीडिया पर की ये अपील

Desk. एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर घोषणा की है कि उनका फोन और व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। इसके बाद उन्होंने तत्काल लोगों से अनुरोध किया है कि उन्हें कॉल या टेक्स्ट करने से बचें। सुले ने यह भी कहा है कि उन्होंने सहायता के लिए पुलिस से संपर्क किया है।

सांसद सुप्रिया सुले का फोन हैक

दरअसल, लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “तत्काल: मेरा फोन और व्हाट्सएप हैक हो गया है। कृपया मुझे कॉल या टेक्स्ट न करें। मैं मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची हूं।” वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैकिंग के संबंध में पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र की सियासत को लेकर दावा किया गया है कि, सत्तारूढ़ महायुति की सहयोगी प्रहार जनशक्ति पार्टी (पीजेपी) के अध्यक्ष और विधायक ओमप्रकाश उर्फ ​​बच्चू कडू ने शनिवार को पुणे में एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। बैठक के बाद कडु ने कहा कि वह 1 सितंबर को फैसला करेंगे कि महायुति के साथ रहना है या छोड़ना है।

वहीं सांसद सुप्रिया सुले ने अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के बावजूद उनके जनवादी कामों के लिए कडु की प्रशंसा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य की बेहतरी के लिए सभी एकजुट होंगे। प्रहार जनशक्ति पार्टी सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें एकनाथ शिंदे की शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी शामिल है।

कडू ने पहले संकेत दिया था कि उनकी पार्टी का लक्ष्य आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से 20 सीटों पर चुनाव लड़ना है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना है। 2024 के लोकसभा चुनावों में एमवीए ने राज्य की 48 संसदीय सीटों में से 30 सीटें जीतीं और महायुति (भाजपा-शिंदे सेना-एनसीपी) ने केवल 17 सीटें जीतीं।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...