Advertisement
Advertisement

‘हफीजुल हसन फिर से लें मंत्री की शपथ’, बीजेपी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या है मामला

रांची. हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। इस बीच मंत्री हफीजुल हसन के द्वारा शपथ के दौरान धार्मिक शब्द बोलने पर बीजेपी ने सवाल उठाया है। बीजेपी ने राज्यपाल से मिलकर फिर से शपथ दिलाने की मांग की है। मामले को लेकर झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी एवं मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण ने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।

हफीजुल हसन फिर से ले मंत्री की शपथ

ज्ञापन में बीजेपी नेता ने कहा है कि आज हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया है। पद और गोपनीयता की शपथ के दौरान मधुपुर के विधायक हफीजुल हसन ने जिस तरह से शपथ call के बाद धार्मिक पंक्ति के साथ शुरुआत की, वह गैर संवैधानिक थी। उन्हें पुनः शपथ दिलाई जानी चाहिए एवं तब तक उन्हें मंत्री पद से मुक्त माना जाए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के ज्ञापन पर न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस पर असम के मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरम ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘झारखंड राज्य में मंत्री ऐसे शपथ लेते हैं? हम चुप नहीं बैठेंगे। राज्य के माननीय नेता प्रतिपक्ष  अमर कुमार बाउरी ने माननीय राज्यपाल से अनुरोध किया है कि हफीजुल हसन जी को कार्यभार ग्रहण न करने दें, क्योंकि यह शपथ अमान्य है और संविधान के विरुद्ध है।’

हफीजुल को मिला ये विभाग

बता दें कि, बता दें कि आज हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इसमें जेएमएम कोटे हफीजुल हसन ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद विभागों के बंटवार में उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग का दायित्व दिया गया है।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...