हज यात्रियों को नहीं करना होगा इंतजार, मेडिकल जांच और रिपोर्ट उसी दिन

पटना : हज यात्रियों के लिए राज्य में मेडिकल कैंप का आयोजन होने जा रहा है। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मोहम्मद सोहेल ने विशेष मेडिकल कैंप लगाने का निर्देश दिया है। यह मेडिकल कैंप प्रत्येक जिले के सदर अस्पताल में 10 से 15 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

मेडिकल जांच के बाद यात्रियों को उसी दिन मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध करा दिया जाएगा

इस मामले को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि मेडिकल जांच के बाद यात्रियों को उसी दिन मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध करा दिया जाएगा। ताकि जांच के लिए दूर से आ रहे हाजियों को रिपोर्ट के लिए लम्बा इंतजार न करना पड़े। इस वर्ष बिहार से 2569 हाजी हज यात्रा पर जाएंगे। यात्रा की शुरुआत 18 अप्रैल से होगी और पांच मई तक चलेगी।

राज्य कोचिंग योजना में अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थी को शामिल करने की अपील

इसके अलावा सचिव ने विभाग के तहत संचालित राज्य कोचिंग योजना के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील किया है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और बड़ी संख्या में इसमें शामिल हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आगामी आठ फरवरी को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा का आयोजन पूरी तरह सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए। परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, कोई अनियमितता न हो और अभ्यर्थियों को सुगम वातावरण मिले।

Minority Welfare Department 22Scope News

‘योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विशेष अवसर प्रदान किए जा रहे हैं’

आपको बता दें कि योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विशेष अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग उपलब्ध कराना है, ताकि वे सिविल सेवा, नीट और जेईई मेंस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़े : बिहार में रोजगार के मोर्चे पर बड़ी छलांग, छह सालों में 10 लाख को रोजगार, 1.5 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!