जॉब दिलाने के नाम पर हैदराबाद ले जाकर बच्चों के साथ उत्पीड़न

छपरा : युवाओं को जॉब दिलाने के नाम पर परसा से हैदराबाद ले जाकर बच्चों के साथ उत्पीड़न व प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बच्चे हैदराबाद से किसी तरह घर परसा वापस आकर परसा थाने में आवेदन देकर आप बीती सुनाई और करवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित छात्र द्वारा बिहार सरकार के संचालित संस्थान इंटेल्स परसा के संस्थान ब्रज वर्क आरटीडी ट्रेनिंग सेंटर परसा के छात्र है। छात्र माड़र निवासी स्व. अजय साह के पुत्र संजीव कुमार, धने छपरा निवासी साहेब राय का पुत्र राहुल कुमार और बनकेरवा निवासी मनोज शर्मा के पुत्र चंदन कुमार ने परसा थाने में आवेदन देकर कहा है।

DIARCH Group 22Scope News

संस्थान में बिहार सरकार के कौशल विकास योजना के तहत 6 महीने का GDA का कोर्स किया था

आपको बता दें कि वे इस संस्थान में बिहार सरकार के कौशल विकास योजना के तहत छह महीने का जीडीए का कोर्स किया था। तदोरांत सभी छात्रों से जॉब के नाम पर संस्थान के निदेशक डॉ. विश्वकर्मा शर्मा द्वारा एक एग्रीमेंट कराया गया और बोला गया कि जॉब के साथ बीएससी नर्सिंग का भी सर्टिफिफिकेट दिया जाएगा। सेलरी 24,800 प्रतिमाह देने को कहा गया। जिसके आधार पर सभी छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरकर दिया और इंटरव्यू देने के बाद सभी लोगों को हैदराबाद भेजा गया। जहां ले जाकर पांच- छह दिनों तक इधर-उधर भटकाया गया।

एक कमरे में 15 छात्रों को रखा गया

वहीं एक कमरे में 15 छात्रों को रखा गया। जबकि इसकी शिकायत इंटेलस संस्थान के डायरेक्टर विश्वकर्मा शर्मा से की गई तो उनके द्वारा बोला गया कि तुमलोगों को पांच हजार देने का औकाद नहीं है लेकिन मैं 15 हजार पर रखवा रहा हूं। तब हम सभी निराश होकर घर वापस लौट आया। निदेशक डॉ. विश्वकर्मा शर्मा द्वारा गाली-गलौज कर तरह तरह की धमकियां भी दी जा रही है नहीं तो ट्रेनिंग का सारा खर्च 90 हजार भरना होगा। जबकि बताया गया था कि ये कोर्स बिहार सरकार के द्वारा फ्री होने की बाते कही गई थी।

संस्थान से 32 लड़के व 26 लड़के का AIG अस्पताल हैदराबाद के लिए सेलेक्शन हुआ था – पीड़ित छात्र

पीड़ित छात्र ने बताया कि संस्थान से 32 लड़के व 26 लड़के का एआईजी अस्पताल हैदराबाद के लिए सेलेक्शन हुआ था। लेकिन बिहार सरकार द्वारा एसेसमेंट (परीक्षा) देर से लिए जाने के कारण उस अस्पताल ने लड़कों को लेने से मना कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...