Gumla से 6 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली और 5 सहयोगी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद……

Gumla : गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 6 लाख के इनामी नक्सली रंथू उरांव सहित 5 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने नक्सलियों के साथ ही कई हथियार भी बरामद किया है। डीआईजी अनूप बिरथरे ने पुलिस की इस बड़ी सफलता को लेकर गुमला एसपी की पूरी टीम की सराहना की है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : NDRF के जवान ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, आज की दूसरी सुसाइड… 

Gumla : तीन रायफल, चार पिस्टल और एक कर्बाइन सहित कई हथियार बरामद

रांची जोन के डीआईजी अनूप बिरथरे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विगत कुछ दिनों में पुलिस लगातार बेहतर काम करते हुए सफलता प्राप्त की है। जिस तरह से लगातार सफलता मिल रही है उससे नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया माना जा सकता है। डीआईजी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के आंजन और हरिणाखार जंगल से हुई है जिसको निशानदेही पर कई हथियार बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : रांची के इस स्पा सेंटर पर पड़ा पुलिस का छापा, एक महिला हिरासत में… 

वही डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया की इनकी गिरफ्तारी विधानसभा चुनाव के तुरंत पहले होने से निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव भी सही रूप से करवाया जा सकता है। नक्सिलियों के पास से तीन रायफल, चार पिस्टल और एक कर्बाइन के साथ भारी मात्रा में गोली बरामद किया गया है।

गुमला से अमित राज की रिपोर्ट—

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...