हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी

आरा : भोजपुर पुलिस ने भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर एवं जहानाबाद जिलों में कई संगीन कांडों का अंजाम देने वाला  हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान को गिरफ्तार करने में सफल रही। भोजपुर पुलिस को 19 साल बाद एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 19 साल पहले तरारी थानाध्यक्ष राज किशोर शाह की 2005 में हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान ने निर्मम हत्या कर दी थी। थानेदार की हत्या के बाद वह आंख में धूल झोंककर फरार चल रहा था।

भोजपुर एसपी मिस्टर राज की स्पेशल टीम ने उसे धर दबोचा। भोजपुर के तरारी थानेदार की हत्या 19 साल पहले हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान ने की थी। आईईडी बम से पुल गिराने सहित कई नक्सली वारदात को बेखौफ अंजाम देता आ रहा था। कई बड़े  मामला भी दर्ज है। प्रेसवार्ता में एसपी मिस्टर राज ने बताया कि भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान अपने गांव जैसीडीह आया हुआ है।

यह भी देखें :

इस सूचना के बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने पीरो एसडीओपी के के सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की। हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान को उसके पैतृक गांव जैसीडीह से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली के ऊपर कई नक्सली मामले दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। भोजपुर एसपी मिस्टर राज द्वारा जानकारी दी गई। बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने को लेकर क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक का उद्देश्य अपराध नियंत्रण की समीक्षा, पुलिस की मासिक उपलब्धियों का आकलन और भविष्य की रणनीतियों को तय करना था। पुलिस अधीक्षक ने पिछले महीने के दौरान की गई कार्रवाइयों, अपराधियों की गिरफ्तारी और मामलों के निपटारे पर विस्तार से चर्चा की।

Ara SP 22Scope News
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

यह भी पढ़े : हथियारबंद अपराधियों ने रंगदारी ना देने पर खैनी दुकानदार को मारी गोली

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img