प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में उमड़ी संगत की भीड़, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने मत्था टेका

पटना सिटी : सिक्खों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह देव जी के 359वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब गुरुद्वारा में दर्शन के लिए संगत की भीड़ उमड़ती दिखी। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद और भाजपा विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा भी पटना साहिब में मत्था टेकने पहुंचे और गुरु गोबिंद सिंह के त्याग और आदर्शों को याद किया। बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह देव जी का जन्मस्थान पटना है, जिसकी वजह से संगत की भीड़ गुरुद्वारों में देखी जा रही है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बहुत बड़े अस्पताल का किया शिलान्यास

वहीं बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बहुत बड़े अस्पताल का शिलान्यास किया। 14 करोड़ की राशि से यह अस्पताल निर्माण करवाई जाएगी। जिसकी राशि सिख समुदाय के ही मुंबई के रहने वाले 16 श्रद्धालु के द्वारा खर्च दिया गया। वहीं बिल्डिंग निर्माण करने के दिमाग कश्मीरी भूरी वाले बाबा के ऊपर सौंपा गया है। प्रबंधक कमेटी ने भूरी भूरी प्रशंसा किया है। राज्यपाल कश्मीरी भूरी वाले बाबा का मुंबई से जिन्होंने अस्पताल बनाने के लिए 14 करोड़ रुपया मुहैया करवाया है। प्रबंधक कमेटी के ओर से जगजोत सिंह सोढ़ी, अध्यक्ष एवं महासचिव इंद्रजीत सिंह बिहार अल्पसंख्यक आयोग मोर्चा के महासचिव मनप्रीत सिंह ने राज्यपाल और बिहार सरकार को धन्यवाद ज्ञापन किया है।

Governor CM 2 22Scope News

Governor CM 3 22Scope News

Governor CM 4 22Scope News

आस्था का महान पर्व है उसमें राज्यपाल के द्वारा जमीन मुहैया भी करवाई गई है

उन्होंने कहा कि यह आस्था का महान पर्व है उसमें राज्यपाल के द्वारा जमीन मुहैया भी करवाई गई है। अस्पताल का शिलान्यास किया गया। इसके लिए प्रबंधक कमेटी कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं। अस्पताल के बनने से काफी लोगों को फायदा पहुंचेगा। यहां तक गरीब लोगों को नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। मुंबई के डॉक्टर आएंगे और इलाज करेंगे। यहां कैंसर और लीवर का इलाज होगा। अन्य बीमारियों का भी इलाज होगा जो मुफ्त इलाज किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मत्था टेक कर बिहार के खुशहाली तरक्की की कामना की और सभी शिक्षक श्रद्धालुओं का उन्होंने अभिनंदन किया।

Governor CM 1 22Scope News

Patna City 3 22Scope News

Governor CM 5 22Scope News

दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व पर तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर पटना साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आए जत्थेदारों श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमिटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत जाकर वहां भी मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Governor CM 6 22Scope News

Governor CM 7 22Scope News

Governor CM 8 22Scope News

Governor CM 9 22Scope News

CM नीतीश के साथ कई मंत्री, विधायक व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारीगण, गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्यगण, सिख संगत, सेवादार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

Governor CM 10 22Scope News

Governor CM 11 22Scope News

Governor CM 12 22Scope News

Governor CM 13 22Scope News

Governor CM 14 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रकाश पर्व को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा, नगर कीर्तन करते दिखे सिख समुदाय के लोग

उमेश चौबे की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...