
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। देखते ही देखते एक के बाद एक 6 गाड़ियों में जोरदार भिडंत हो गई। घटना एक बच्ची की मौत हो गई वहीं करीब एक दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चौपारण सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी की बताई जा रही है।
Hazaribagh : सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने बिहार जा रहे थे
मिली जानकारी के मुताबिक एक ऑटो में सवार होकर कुछ लोग बिहार के शोभ में एक सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी के पास पहुंचते ही एक कंटेनर ने ऑटो को पीछे से धक्का मार दिया। धक्का लगते ही ऑटो 30 फीट खाई में गिर गई। घटना में एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- Koderma : ससुराल में हुई मारपीट, तालाब में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस…
घाटी में कंटेनर के टक्कर मारने के बाद अचानक एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में ही टकरा गई। जिसके बाद घटना में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के मदद से इलाज के लिए चौपारण सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां कुछ घायलों के गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
Highlights




