Advertisement
Advertisement
Advertisement

World Physiotherapy Day पर जागरूकता रैली

पश्चिम चंपारण: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर पश्चिम चंपारण के बेतिया में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई जिसे मेयर गरिमा देवी सिकारिया और जिला फ़िज़ियोथेरेपिस्ट इकाई के नोडल पदाधिकारी डॉ बीरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि आज की भागम भाग वाली दिनचर्या के दौर में हम सब के लिए फिजिकल फिटनेस बहुत जरुरी है। इसके लिए हमें नियमित योग व्यायाम के साथ कुशल फ़िज़ियोथेरेपिस्ट की सलाह लेना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आज के दिन हर वर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1951 में की गई थी। हर वर्ष इस दिवस के लिए अलग थीम तय की जाती है। इस वर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर कमर दर्द का थीम निर्धारित किया गया है। पूरे वर्ष इसके प्रबंधन और रोकथाम में फिजियोथेरेपी की भूमिका की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी एक ऐसा उपचार है, जिससे मरीज़ की गतिशीलता, कार्यक्षमता और स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसमें व्यायाम, मैनुअल थेरेपी और रोगी शिक्षा जैसी कई तकनीकें शामिल है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Youtube देख डॉक्टर ने किया किशोर के पथरी का ऑपरेशन, फिर…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

World Physiotherapy Day World Physiotherapy Day

World Physiotherapy Day

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...