Giridih : अबुआ आवास योजना में घूस नहीं देने पर सूची से लाभुकों का नाम काटा ! बीडीओ से लगाई गुहार…

Giridih : गिरिडीह जिले में अबुआ आवास योजना में बड़ी धांधली का खबर सामने आ रही है। गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड के खरसान पंचायत के उपरेली कहुवाई गांव के महिलाओं ने अबुआ आवास योजना के सूची से नाम हटाये जाने से आक्रोशित बीडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Giridih : जानकारी देती महिला
Giridih : जानकारी देती महिला

ये भी पढ़ें- Bokaro : सड़क सुरक्षा माह को लेकर जागरूकता रथ रवाना…

लाभुक सुनीता, रीता देवी, सविता देवी आदि ने बताया कि हमलोगों का नाम अबुआ आवास लिस्ट में शामिल था। मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा 20 हजार रुपए का मांग किया गया, नहीं देने पर लिस्ट से नाम हटा दिया गया। उन्होंने मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

तीूह min 22Scope News

Giridih : घूस नहीं देने पर सूची से नाम काट दिया और पहले से पक्के मकान वालों को दे दिया

महिलाओं ने कहा कि हमसभी का झोपड़ीनुमा खपरैल मकान है। किसी को भी आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। अबकी बार अबुआ आवास योजना की सूची में नाम आया था। उसके बाद जांच करने गए प्रखंड कर्मियों ने बिचौलियों की मिलीभगत से उनका नाम सूची से काट कर पक्के मकान व पहले ही पीएम आवास का लाभ प्राप्त करने वाले लाभुकों का ही नाम सूची में जोड़ दिया गया है।

Giridih : भुक्तभोगी परिवार
Giridih : भुक्तभोगी परिवार

ये भी पढ़ें-Giridih Crime : बिरनी में बंदूक का भय दिखाकर व्यावसायी के घर से लाखों की डकैती, लकड़ी के सहारे… 

इधर, अबुआ आवास योजना मामले में हो रही धांधली को लेकर मुखिया प्रतिनिधि मकसूद आलम ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यहां से नाम नहीं कटा है। उन्होंने कहा कि सभी को अंबेडकर आवास का लाभ दिलाया जाएगा। वहीं बीडीओ महेन्द्र रविदास ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट—

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...