Hazaribagh Accident : महाकुंभ श्रद्धालुओं से भरी बस ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा घायल…

Hazaribagh Accident : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में महाकुंभ के लिए कोलकाता से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सियरकोनी 19 के पास पीके इंटरनेशनल होटल से पहले हुआ, जब एक खड़ी ट्रक से बस टकरा गई। इस दुर्घटना में करीब 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हेमंत सरकार पेपर लीक की सरकार बन गई है-नवीन जायसवाल का बड़ा आरोप… 

Hazaribagh Accident : घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस
Hazaribagh Accident : घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस

बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे प्याज से लदी एक ट्रक खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़ें- JAC Paper Leak मामले की जांच अब एसआईटी के हाथ! तीन और छात्र हिरासत में, अब… 

Hazaribagh Accident : 30 घायल दो गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल N.H.A.I एंबुलेंस की मदद से चौपारण सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया।

घटना के बाद चौपारण थाना प्रभारी ने बताया कि मामूली रूप से घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों का इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि सभी यात्री खतरे से बाहर हैं।

चंदन राणा की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img