Jharkhand Politics : हेमंत सरकार पेपर लीक की सरकार बन गई है-नवीन जायसवाल का बड़ा आरोप…

Jharkhand Politics

Ranchi : आज विधानसभा के छठे सत्र शुरु होने वाला है। बैठक से पहले  हटिया विधायक नवीन जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार जनादेश का लगातार अपमान कर रही है। सत्ता पाकर राज्य सरकार मस्त हो गई है और जनता परेशान है।

ये भी पढ़ें- Palamu : महाकुंभ जाने वाले यात्री ध्यान दें, पलामू से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द… 

Jharkhand Politics : जनादेश पाकर भी राज्य सरकार निश्चिंत, जनता परेशान

जायसवाल ने सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अब तो नौकरी की परीक्षा ही केवल भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ी बल्कि दसवीं की परीक्षाएं भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। हेमंत सरकार पेपर लीक की सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसे का ब्लॉक, अंचल में कोई काम नहीं हो रहा है। विधि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। दिन दहाड़े राज्य में हत्याएं हो रही है। लोगों की जमीन की लूट मची हुई है।

ये भी पढ़ें- JAC Paper Leak मामले की जांच अब एसआईटी के हाथ! तीन और छात्र हिरासत में, अब… 

आगे उन्होंने कहा कि लाखों नौकरी का वादा कर सत्ता में सरकार आई है। 100…200 लोगों को नौकरी देकर सरकार अपना पीठ थपथपा रही है। राज्य सरकार बेरोजगारी भत्ता, 450 रूपये में सिलिंडर की चर्चा तक नहीं कर रही। भाजपा जनभावनाओं के अनुरूप सदन में सरकार को घेरेगी। एक सशक्त विपक्ष के रूप में भाजपा जनादेश का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...