हजारीबाग बार एसोसिएशन का चुनाव कल, तैयारी पूरी

276
Advertisment

हजारीबागः जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मी पूरे परवान पर है. कल सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी और 7 बजे से मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा. मतदान में 814 वोटर हिस्सा लेंगे. वहीं 26 अक्तूबर को प्रमाण पत्रों का वितरण होगा. अधिवक्ताओं को अपने साथ पहचान पत्र जो बार एसोसिएशन ने जारी किया गया है. उसे लेकर आना अनिवार्य होगा. रिटर्निंग ऑफिसर अधिवक्ता कृष्णदेव शर्मा ने बताया कि सुरक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस बार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग बॉक्स का इंतजाम किया गया है. जिसमें मतदाता पद के अनुसार बैलेट पेपर डालेंगे.

Advertisment

रिपोर्टः शशांक शेखर

Advertisement