बार एसोसिएशन हजारीबाग के चुनाव में गड़बड़ी पर मांगी रिपोर्ट

रांची: जिला बार एसोसिएशन, हजारीबाग के चुनाव के दौरान वकीलों के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना को झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने गंभीरता से लिया है, काउंसिल ने चुनाव समिति से विवाद से संबंधित स्पेसिफिक रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट देने के लिए 26 अक्तूबर तक का समय दिया गया है, काउंसिल के  अध्यक्ष के निर्देश पर सचिव की ओर से 1 लिखे गये पत्र में कहा गया है कि चुनाव | समिति ने जो रिपोर्ट दी है, वह स्पष्ट नहीं है।

वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए पूरी जानकारी काउंसिल को देने के लिए कहा गया है. उधर काउंसिल के सदस्य मनोज कुमार ने अध्यक्ष को भेजे गये पत्र में मामले की जांच कराने की मांग की है।

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन हजारीबाग के चुनाव की मतगणना के दौरान हुई घटना निंदनीय है। पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गयी है।

Bokaro Land Scam: 103 एकड़ वन भूमि की खरीद-बिक्री में बड़ा...

 बोकारो के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री मामले में CID ने शैलेश सिंह को जालसाजी का मास्टरमाइंड बताया...

Railway Recruitment 2026: ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1465 पदों पर भर्ती,...

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE 2026 के तहत ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन...

Green Energy पर Reliance का ₹1 लाख करोड़ का दांव, आंध्र...

 रिलायंस इंडस्ट्रीज आंध्र प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी। CBG प्लांट्स से 3 लाख से अधिक रोजगार और किसानों...